बेटिंग ऐप मामले में बुरे फंसे ये साउथ स्टार्स, सेलेब्स पर कसा ED का शिकंजा

Vijay Deverakonda: बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बाद अब टॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ED ने एक्शन लेते हुए कुछ टॉप स्टार्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Vijay Deverakonda: ईडी ने 29 सेलेब्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। ईडी के इस कदम के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इसमें साउथ स्टार विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मंचु लक्ष्मी, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल और श्यामला समेत कई बड़े नाम अब एजेंसी की रडार पर आ गए हैं। बता दें कि यह कार्रवाई साइबराबाद पुलिस द्वारा एफआईआर के आधार पर की गई।

स्टार्स की टीम ने कही ये बात

इस मामले में विजय देवरकोंडा ने कहा कि वह सिर्फ एक स्किल बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म के ब्रांड एंबेसडर थे। उनकी टीम ने सुप्रीम कोर्टद्वारा रमी को स्किल का खेल मानने और इसे संयोग-आधारित जुए से अलग करने के फैसले का हवाला दिया। वहीं, राणा दग्गुबाती ने भी अपनी कानूनी टीम के जरिए एक बयान जारी करते हुए यह साफ किया कि स्किल बेस्ड गेमिंग ऐप के साथ उनका जुड़ाव 2017 में ही समाप्त हो गया था।

ये भी पढ़े-

हिमेश रेशमिया के साथ वापसी के लिए तैयार Emraan Hashmi, एक्शन फिल्म में आएंगे नजर

मामले की शुरुआत तब हुई जब मियापुर के 32 साल के व्यवसायी फणिंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज की कि कई युवा और आम लोग इन सट्टेबाजी ऐप्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मशहूर फ़िल्मी सितारों द्वारा प्रचारित किए जा रहे हैं. शिकायत के अनुसार, ये ऐप्स मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों को वित्तीय संकट में डाल रहे हैं. साइबराबाद पुलिस ने 19 मार्च 2025 को 25 हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें भादंसं, तेलंगाना गेमिंग एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े-

Dhadak 2 के नए पोस्टर में सिद्धांत-तृप्ति का रोमांस, इस दिन आएगा ट्रेलर

 

Back to top button