
पापा बनने वाले है Rajkummar Rao, वाइफ पत्रलेखा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
Rajkummar-Patralekhaa: राजकुमार राव और पत्रलेखा माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद राजकुमार राव ने दी है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।
Rajkummar-Patralekhaa: बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट (Patralekhaa Announce Pregnancy) के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। वह शादी के चार साल बाद मां बनने वाली हैं। ऐसे में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।
पत्रलेखा और राजकुमार ने दी जानकारी
दोनों कलाकारों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “बच्चे का आगमन होने वाला है- पत्रलेखा और राजकुमार।”कपल ने जैसे ही पोस्ट अपलोड किया, उसके बाद से कमेंट सेक्शन में बधाई के संदेश मिलने लगे।
View this post on Instagram
इन सेलेब्स ने दी बधाई
वरुण धवन ने कमेंट सेक्शन में “बधाई हो” लिखा, साथ ही पांच हार्ट इमोजी शेयर किए। उसके बाद फराह खान ने कमेंट किया, “आखिरकार खबर आ ही गई!! मुझे इसे अपने तक रखना मुश्किल हो रहा था… बधाई हो।”
सोनम कपूर ने लिखा, “आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं मेरे प्यारे दोस्तों।” पुलकित सम्राट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “वाह!! बधाई हो दोस्तों!!” नेहा धूपिया ने लिखा, “आप दोनों को बधाई।” दीया मिर्जा ने टिप्पणी की, “बेस्ट बेस्ट बेस्ट”। इसके अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, मानुषी छिल्लर और कई अन्य लोगों ने इस खुशहाल जोड़े को एक नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।
नवंबर 2021 मे की थी शादी
राजकुमार और पत्रलेखा की प्रेम कहानी की बात करें तो, ‘स्त्री’ अभिनेता ने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था और उन्हें वह बहुत प्यारी लगीं। उस समय, वह उनसे मिलना भी चाहते थे। आखिरकार, हंसल मेहता की 2014 की ड्रामा ‘सिटीलाइट्स’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। अक्टूबर 2021 में, राजकुमार ने पत्रलेखा को प्रपोज किया और नवंबर 2021 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक खूबसूरत समारोह में दोनों ने शादी कर ली।
ये भी पढ़े-
Sangeeta Bijlani की बर्थडे पार्टी में पहुंचे Salman Khan, एक्स गर्लफ्रेंड संग दिए पोज
राजकुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अपकमिंग गैंगस्टर फिल्म ‘मालिक’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ राजकुमार की पहली फिल्म होगी। फिल्म इस साल 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
Maalik Trailer: गैंगस्टर बन बरसाई गोलियां, ‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार





