Radhika Yadav Murder: पिता ने ही मार डाला टेनिस खिलाड़ी बेटी को? कमाई से…

Radhika Yadav Murder: गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली एक घटना में 25 साल की स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उन्हीं के पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Radhika Yadav Murder: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-57 इलाके से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका (Radhika Yadav) की उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात सुबह 10:30 बजे के करीब उस वक्त हुई जब राधिका अपने घर की पहली मंज़िल पर स्थित किचन में काम कर रही थी. इस जघन्य अपराध के पीछे की वजह जो सामने आई, वह उतनी ही हैरान करने वाली थी जितना कि खुद अपराध.

यह है पूरा मामला

सेक्टर-57 के सुशांतलोक-2 में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी पीठ में गोली मार दी। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी की कमाई खाने की बात पर थी नाराजगी

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर में साफ लिखा गया है कि आरोपी दीपक यादव ने खुद गुरुग्राम पुलिस के सामने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसे गांव के लोग बेटी की कमाई पर ताने देते थे. उसे यह कहते थे कि लड़की की कमाई खा रहा है. इससे दीपक को गहरा मानसिक आघात पहुंचा था।

राधिका यादव हरियाणा की एक उभरती हुई टेनिस प्लेयर थीं. उन्होंने स्टेट लेवल पर कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. 23 मार्च 2000 को जन्मी राधिका की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी

Back to top button