
‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर भारी पड़े ‘Maalik’, ‘सुपरमैन’ का बॉक्स ऑफिस पर सुनामी
Aankhon Ki Gustaakhiyan VS Maalik box office collection: दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ एंट्री की, लेकिन आंखों की गुस्ताखियां पीछे रह गई है।
Aankhon Ki Gustaakhiyan VS Maalik box office collection: पुलकित के निर्देशन में बनी ‘मालिक’ में राजकुमार राव गैंगस्टर के किरदार में हैं, जिसने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बुरी तरह फ्लॉप रही, जो पहले दिन केवल 35 लाख रुपये ही कमा सकी। फिल्म में ‘मालिक’ राजकुमार राव गैंगस्टर के नए भौकाली अंदाज में दिख रहे हैं। वहीं इस फिल्म के साथ विक्रांत मैसी, शनाया कपूर की फिल्म ‘ आंखों की गुस्ताखियां’ भी रिलीज हुई है, जो बॉलीवुड की प्यार और इश्क की कहानियों की ही तरह है।
इन सबके अलावा पिछली दो हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने के लिए जेम्स गन की ‘सुपरमैन’ रिलीज हो चुकी है, जो इन दोनों फिल्मों पर जबरदस्त भारी पड़ी है।
‘मालिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है और इसमें राजकुमार राव एक नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में मानुषी छिल्लर उनकी प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। पढ़े फिल्म का रिव्यू
‘आंखों की गुस्ताखियां’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विक्रांत मैसी के साथ रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से शनाया कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री मारी है, लेकिन ये पहले दिन ही सुपरफ्लॉप हो गई है। उम्मीद थी कि यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी को पर्दे पर दिखाने में सफल होगी लेकिन अफसोस, यह उस गहराई को छूने में असफल रही। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के कलेक्शन की बात करें को फिल्म ने पहले दिन ही 35 लाख रुपये की कमाई की है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म शायद 1 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच न पाए। पढ़े फिल्म का रिव्यू
ये भी पढ़े-
Son Of Sardaar 2 Trailer: ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी… ट्रेलर देख हुआ बवाल?
जेम्स गन निर्देशित फिल्म ‘सुपरमैन’ में डेविड कोरेंसवेट,रेचल ब्रोसनाहन,निकोलस हॉल्ट जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को लेकर विदेशों में ही नहीं भारत में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 7.00 करोड़ रुपये की कमाई की है।
ये भी पढ़े-
दुबले-पतले Karan Johar को देख घबराए फैंस, समय रैना के साथ फोटो वायरल





