‘Animal’ को लेकर ऐसा क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना, लोगों को नहीं जमा जवाब

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना हाल ही में एनिमल को लेकर दिए एक बयान को लेकर ट्रोल हो रही हैं। रश्मिका ने कहा था कि वे एनिमल फिल्म के किरदार रणविजय को असल जिंदगी में भी डेट कर सकती हैं।

Rashmika Mandanna: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था वहीं इसमें एक्टर के किरदार रणविजय की खूब आलोचना हुई थी। कई लोगों ने रणबीर कपूर के इस किरदार को समाज के लिए खतरा तक कहा था। इस फिल्म में एक हीरो बतौर विलन की तरह जीता है और जिस तरह से वो अपनी प्रेमिका के साथ व्यवहार और बदसलूकी करता है उसे महिला विरोधी कहा गया था। अब रणबीर कपूर के रणविजय वाले किरदार को ही डेट करने पर उस फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी राय रखी है।

क्या है पूरा मामला?

रश्मिका मंदाना हाल ही में बरखा दत्त के साथ बातचीत करने पहुंची थीं। इस इंटरव्यू के दौरान एक महिला ने रश्मिका मंदाना से तीखा सवाल कर डाला। महिला ने रश्मिका से पूछा कि क्या आप असल जिंदगी में एनिमल फिल्म को लीड किरदार ‘रणविजय’ जैसे लड़के को अपना जीवन साथ चुन सकती हैं। इसके जवाब में रश्मिका ने हां कहा। इतना ही नहीं रश्मिका ने कहा कि अगर कोई आपसे प्यार करता है तो आप उसे बदल सकते हैं। लेकिन इसी बीच जब रश्मिका से महिला ने सवाल किया कि क्या आपको लगता है कि आप किसी को बदल सकती हैं? इसके जवाब में रश्मिका ने भी अपने प्वॉइंट को प्रूफ किया और ये बताने की कोशिश की इंसानी व्यक्तित्व आपने और परिवार के लोगों की पसंद-नापसंद से प्रभावित होती है।

ये भी पढ़े-

‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर भारी पड़े ‘Maalik’, ‘सुपरमैन’ का बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

लोगों को ऐसे प्यार पर भरोसा नहीं, हुईं ट्रोल

हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स को उनका ये ‘चमत्कारी प्यार’ का भरोसा कुछ खास नहीं भाया.एक यूजर ने लिखा, ये दुखद है कि लड़कियों को ये सिखाया जाता है कि वो लड़कों को बदल सकती हैं.’ एक ने लिखा, ‘मुझे रश्मिका मंदाना से और कुछ सुनने की जरूरत नहीं है.‘ एक और कमेंट में लिखा था, ‘एक पॉपुलर महिला को ऐसा कहते देखना शर्मनाक है‘ एक अन्य ने लिखा, ‘उसने यहां गड़बड़ कर दी. सही जवाब है – नहीं, मैं असल जिंदगी में एनिमल में रणबीर के किरदार को डेट नहीं करूंगी.’ एक यूजर ने लिखा- जब भी मुंह खोलती गड़बड़ कर जाती है, मेरी सलाह है मुंह बंद रखा करो…

ये भी पढ़े-

Son Of Sardaar 2 Trailer: ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी… ट्रेलर देख हुआ बवाल?

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना रियल लाइफ में कथित तौर पर विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। जिन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ फिल्म में टॉक्सिक लवर का ही किरदार निभाया था और इसकी भी आलोचना हुई थी। इस कारण कुछ लोगों का कहना है कि शायद रश्मिका उनका बचाव कर रही हैं।

ये भी पढ़े-

दुबले-पतले Karan Johar को देख घबराए फैंस, समय रैना के साथ फोटो वायरल

Border 2: Sunny Deol ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, फौजी की वर्दी में आए नजर

 

Back to top button