
Mohammed Siraj को Ben Duckett से उलझने की मिली सजा, ICC का तगड़ा एक्शन
Mohammed Siraj vs Ben Duckett: मोहम्मद सिराज को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ से जुड़े आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
Mohammed Siraj vs Ben Duckett: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज Mohammed Siraj को बेन डकेट से उलझने की सजा मिली है। लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन सिराज और बेन डकेट के बीच नोकझोंक देखने को मिली थी। सिराज ने डकेट को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इस दौरान दोनों के कंधे भी टकरा गए थे। अब सिराज को सजा मिली है। उनकी मैच फीस की 15 फीसदी की कटौती की गई है।
मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया
सिराज ने रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में डकेट को 12 रन पर आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक रवैया अपनाया तथा अपना कंधा उनके कंधे से भी टकराया। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय तेज गेंदबाजमोहम्मद सिराजपर लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के बाद मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’
दरअसल, भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG 3rd Test 2025) के बीच खेल जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन (13 जुलाई) को मैदान पर गहमागहमी देखने को मिली।
ये भी पढ़े-
‘लॉर्ड्स में टेस्ट जीतना शानदार…’, वॉशिंगटन सुंदर को इतना भरोसा कैसे?
चौथे दिन जब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj Ben Duckett) ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट किया, तो उन्हें आक्रामक अंदाज से जश्न मनाते हुए देखा गया। सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाज को आंखें दिखाई और इस दौरान वो बल्लेबाज के बेहद करीब थे, इसके कारण दोनों के कंधे भी टकराए।





