
Kriti Sanon: कबीर बहिया ने शेयर की कृति संग फोटो, रिलेशनशिप पर लगाई मुहर?
Kriti Sanon With BF Kabir Bahia: कृति सेनन और कबीर बहिया के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक करने का मन बना लिया है।
Kriti Sanon With BF Kabir Bahia: हाल ही में लॉर्ड्स स्टेडियम पर इंडिया और इंग्लैंड का एक टेस्ट मैच हुआ जिसमें एक्ट्रेस कृति सेनन टीम को चीयर करने पहुंची. साथ में नजर आए उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को देख उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को और भी हवा लग गई है। लॉर्ड्स स्टेडियम पर 14 जुलाई को इंडिया-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच देखने और टीम को चीयर करने के लिए बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कृति सेनन पहुंचीं।
कबीर ने शेयर की सेल्फी
कबीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति संग एक सेल्फी साझा की है। भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के 5वें दिन कई बॉलीवुड सितारे भी मैच देखने पहुंचे। इस दौरान कृति भी कबीर के साथ इस मैच का लुत्फ उठाते दिखीं। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब खुद कबीर ने कृति के साथ एक तस्वीर मैच के दौरान की साझा की है।
रिश्ते पर दोनों ने साध रखी चुप्पी
इससे पहले भी कई मौकों पर कृति और कबीर को साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की। न ही दोनों में से किसी ने भी इस तरह से एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर साझा की। ऐसे में अब कबीर ने कृति के साथ ये तस्वीर शेयर करके कहीं न कहीं दोनों के रिश्ते को आधिकारिक करने का काम किया है।
Anupam Kher ने ‘Tanvi the Great’ को लेकर की बात, आखिर क्यों लगे 23 साल
कौन हैं कबीर?
कबीर पेशे से प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ ब्रिटेन में रहते हैं। कबीर, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के रिश्तेदार हैं। साक्षी के साथ कबीर ने कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की हुई हैं।
ये भी पढ़े-
मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘अदालत’ जैसे शोज के लिए थे फेमस
संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बीच अनबन, सामने आई झगड़े की जड़
Beta feature





