
Sidharth-Kiara के घर आई नन्ही राजकुमारी, जश्न में डूबा परिवार
Kiara Advani Sidharth Malhotra welcomed Baby Girl: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर किलकारी गूंज उठी है। कपल के यहां बिटिया का जन्म हुआ है।
Kiara Advani-Sidharth Malhotra welcomed Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) पेरेंट्स बन गए हैं। कियारा ने बीती रात को बेटी को जन्म दिया। अब दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी दुनिया में नन्ही परी का वेलकम किया और कहा कि अब उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।
बेटी ने बदली सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुनिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के जन्म की खुशी शेयर की है। उन्होंने कुछ घंटे बाद ही एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारा दिन भावनाओं से भर गया है, क्योंकि अब हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। हमें बेटी हुई है। आप सभी के कियारा और सिद्धार्थ”। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नमस्कार, हार्ट और नजर का इमोजी शेयर किया।
View this post on Instagram
कपल ने फरवरी में दी थी गुड न्यूज
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी महीने में एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। ‘शेरशाह’ स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे के छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए एक प्यारी सी दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद से फैंस इंतजार कर रहे थे कि कपल कब पेरेंट्स बनेगा। अब जुलाई में दोनों पेरेंट्स बन गए हैं।
ये भी पढ़े-
R Madhavan भी अपने बेटे के डिसिप्लिन लाइफस्टाइल से हैरान, बोले-खाना भी उसके लिए एक्सरसाइज
सिद्धार्थ कियारा ने ढाई साल पहले की थी शादी
सिद्धार्थ और कियारा ने ‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम किया था। पर्दे पर रोमांस करते-करते दोनों को असल जिंदगी में भी प्यार हो गया। इन्होंने 7 फरवरी 2023 को धूमधाम से ब्याह रचाया। और अब शादी के करीब ढाई साल बाद इनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है।
ये भी पढ़े-
Kriti Sanon: कबीर बहिया ने शेयर की कृति संग फोटो, रिलेशनशिप पर लगाई मुहर?





