Robert Vadra पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल, लैंड डील केस में ED का ऐक्शन

Robert Vadra: चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की थी। रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ हरियाणा के कई अन्य कांग्रेस नेताओं से भी पूछताछ की गई थी।

Robert Vadra: सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की 43 संपत्तियों को भी जब्त कर लिया है, जिनकी कीमत 36 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। शिकोहपुर लैंड डील केस में ही यह कार्रवाई की गई है। ईडी ने शिकोहपुर लैंड डील केस में ही चार्जशीट फाइल की है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है और उसकी जांच के लिए ही ईडी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कुछ और लोगों एवं कंपनियों के भी नाम शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

वाड्रा पर आरोप हैं कि उनसे जुड़ी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपये में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस सौदे का म्यूटेशन भी असामान्य तरीके से कर दिया गया। आरोप है कि हरियाणा के तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने इस जमीन में से 2.70 एकड़ जमीन को कमर्शियल कॉलोनी के तौर पर डेवलप करने की इजाजत देते हुए रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को इसका लाइसेंस दिया था।
ये भी पढ़े-
आवासीय परियोजना का लाइसेंस मिलने के बाद जमीन की कीमत बढ़ गई। बाद में वाड्रा से जुड़ी कंपनी ने कंपनी ने ये जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ में बेच दी। आगे चलकर हुड्डा सरकार ने आवासीय परियोजना का लाइसेंस डीएलएफ को ट्रांसफर कर दिया। आरोप है कि इस पूरी डील में कई अनियिमताएं की गई। हरियाणा पुलिस ने 2018 में इस सौदे से जुड़े मामले में केस दर्ज किया।
ये भी पढ़े-
आरोपों के मुताबिक परियोजना पूरी किए बिना ही उतनी ही ज़मीन 58 करोड़ रुपये में बेच दी गई। चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से 18 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ हरियाणा के कई अन्य कांग्रेस नेताओं से भी पूछताछ की गई थी।

 

  • Beta

Beta feature

Back to top button