Alia Bhatt के नक्शेकदम पर Sidharth Malhotra, बोले- कृपया फोटो न खींचें…

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बी-टाउन के फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं। इस बीच सिद्धार्थ ने अपनी बेटी के लिए एक रिक्वेस्ट की है।

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी  (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने 15 जुलाई को अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल का स्वागत किया। वहीं, अब उन्होंने पैपराजी के साथ भी अपनी इस खुशी को शेयर किया है। इसके साथ ही इस कपल ने पैप्स से एक खास रिक्वेस्ट भी की। उन्होंने उनसे उनकी बेटी की तस्वीरें ना क्लिक करने की अपील की है। दोनों ने पपाराजी को एक स्वीट बॉक्स भेजा, जिसमें लिखा है- नो फोटोज, सिर्फ आशीर्वाद। मालूम हो कि अनुष्का-विराट भी अपने बच्चों को पपाराजी से दूर रखते हैं।

कियारा और सिड ने पपाराजा से की रिक्वेस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मालूम हो कि 15 जुलाई को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी माता-पिता बने थे। कपल ने अपनी जिंदगी में नन्ही परी का स्वागत किया है। अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की है जिसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। खैर, अभी तक तो कपल ने अपनी बेबी गर्ल का नाम नहीं बताया है और ना ही कोई फोटोज शेयर की हैं। फिलहाल, फैंस को कपल की बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Tanvi: The Great Review: तन्वी ही नहीं, फिल्म भी है ग्रेट, क्लाइमैक्स में मिलेगा सरप्राइज

Back to top button