
स्टंटमैन के हक में अक्षय कुमार का बड़ा कदम, 700 वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया बीड़ा
Akshay Kumar: जब भी देश में कोई मुश्किल आती है तो अक्षय कुमार हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। अब अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के स्टंट वर्कर्स के लिए आगे आए हैं।
Akshay Kumar: हाल ही में तमिल फिल्म के सेट पर स्टंटमैन राजू की दर्दनाक मौत हुई जिसके बाद उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे। अब बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने करीब 700 स्टंटमैन की जिंदगी को सुरक्षित करने और उन्हें सही मदद देने के लिए उनका इंश्योरेंस कराया है। हाल ही में तमिल फिल्म वेट्टुवम के सेट पर स्टंटमैन एसएम राजू की दुखद मौत हो गई थी, जिसके बाद एक्टर ने खुद से यह फैसला लिया है।
अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली
गुंजन सक्सेना, अंतिम, ओएमजी 2, जिगरा जैसी फिल्मों में स्टंट कर चुके स्टंटमैन विक्रम सिंह दहिया ने अक्षय कुमार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, ‘अक्षय सर को धन्यवाद, अब बॉलीवुड के लगभग 650-700 स्टंटमैंन और एक्शन क्रू मेंबर्स का इंश्योरेंस हो गया है। इस पॉलिसी के तहत स्टंटमैन को चोट चाहे सेट पर लगी हो या फिर कहीं बाहर, उनका पांच से साढ़े पांच लाख रुपये तक का इलाज हो सकेगा।’
विक्रम सिंह ने यह भी कहा कि सावधानियों के बावजूद स्टंट का काम जोखिम भरा होता है. मानव शरीर झटकों को सीमित मात्रा में ही सहन कर सकता है. उन्होंने बताया साउथ की तुलना में बॉलीवुड में स्टंटमैन की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जिसमें अक्षय कुमार का अहम योगदान है.
Alia Bhatt के नक्शेकदम पर Sidharth Malhotra, बोले- कृपया फोटो न खींचें…
इंश्योरेंस से स्टंटमैन को क्या लाभ मिलेगा?
इस इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत, अगर कोई स्टंटमैन सेट पर या बाहर चोटिल होता है, तो उसे 5-5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है. अगर किसी स्टंटमैन की अचानक मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 20-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
Tanvi: The Great Review: तन्वी ही नहीं, फिल्म भी है ग्रेट, क्लाइमैक्स में मिलेगा सरप्राइज





