Saiyaara Box Office: अहान पांडे की फिल्‍म की शानदार बुकिंग, लोगों को पसंद प्यार और जुनून की कहानी

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी के डायरेक्‍शन में बनी ‘सैयारा’ रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में सुबह के शोज में ही दर्शकों की अच्‍छी-खासी भीड़ देखने को मिली है।

Saiyaara Box Office: रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा आज यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनी सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्मों के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को तोड़ा है। एडवांस बुकिंग को देख लोग कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है।

लोगों ने बताया- शानदार इमोशनल फिल्म

सैयारा देखकर लौटे अधिकांश लोग फिल्म से संतुष्ट नजर आ रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म ने मुझे रुलाया और मुझे प्यार और भरोसे पर फिर से यकीन करना सिखाया है। यह एक शानदार इमोशनल फिल्म है। सिनेमाहॉल से एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें एक शख्स फिल्म देखकर काफी भावुक हो गया और रोने लगा।

एडवांस बुकिंग में तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

Sacnilk की मानें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए फाइनल एडवांस बुकिंग में 9.39 करोड़ की कमाई की है जिसमें 3.8 लाख टिकट प्री-सेल में ही बिक गए थे। मिड बजट न्यू कमर्स की फिल्म के लिए ये नंबर हैरान करने वाला है।

अहान और अनीत की एक्टिंग से प्रभावित हुए लोग

एक प्रशंसक ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए इसे एक मजबूत डेब्यू बताया है। साथ ही फिल्म को साढ़े चार स्टार भी दिए हैं। लोगों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। अधिकांश यूजर फिल्म को साढ़े चार स्टार लायक बता रहे हैं।

इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

सैयारा की एडवांस बुकिंग ने इस साल रिलीज हुईं कई बड़ी फिल्मों की एडवांस बुकिंग को मात दी है। इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स की एडवांस बुकिंग 3.78 करोड़ थी। केसरी चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग 1.84 करोड़ की कमाई की, अजय देवगन की रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में 6.52 करोड़ कमाए थे। आमिर खान की सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग 3.32 करोड़ थी। एडवांस बुकिंग के नंबर देखकर माना जा रहा है कि मोहित सुरी के ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

 

 

Back to top button