
Saiyaara ने पहले ही दिन की कमाई से चौंकाया, टॉप ओपनर की लिस्ट में बनाई जगह
Saiyaara Box Office Collection: ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लाजवाब, गाने एक इमोशनल कहानी, रोमांस और एक खूबसूरत लव स्टोरी सैय्यारा में वो सब है जो किसी भी व्यक्ति के दिल को छूने के लिए काफी है।
Saiyaara Box Office Collection: इस वक्त बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का चलन है। ऐसे में Mohit Suri की Saiyaara को जो रिस्पॉन्स मिला, वो सरप्राइज़िंग है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की प्योर रोमांटिक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तो बड़े-बड़े स्टार्स को पछाड़ा है। पहले दिन की कमाई अब से ये मूवी साल 2025 की चौथी सबसे ज़्यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक Ahaan Panday और Aneet Padda स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग में 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 20 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं अगला दिन वीकेंड है तो इस बात में कोई दो राय नहीं अगर सैयारा का कलेक्शन पहले तीन दिनों में 40 करोड़ का टोटल आंकड़ा छू ले।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
विकी कौशल, सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों की तुलना में न्यूकमर्स की मूवी को इतना तगड़ा रिस्पॉन्स मिलना, एक अच्छा साइन है. फिर ‘सैयारा’ का वर्ड ऑफ माउथ भी बहुत अच्छा रहा. लगातार एक्शन जॉनर की फिल्में देखने के बाद लोग कुछ फ्रेश देखना चाहते थे. इसलिए भी ‘सैयारा’ को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला. इस खबर के लिखे जाने तक ‘सैयारा’ ने दूसरे दिन भी करीब एक करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
ये भी पढ़े-
Saiyaara Box Office: अहान पांडे की फिल्म की शानदार बुकिंग, लोगों को पसंद प्यार और जुनून की कहानी
क्या है सैयारा की कहानी?
सैयारा को अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। निर्माताओं के अनुसार, यह रोमांटिक जॉनर की फिल्म है जो दो बच्चे वाणी और कृष की प्रेम कहानी है। अहान पांडे ने एक रूखे और सेल्फ सेंटर्स सिंगर की भूमिका निभाई है, जबकि अनीत पड्डा ने एक शर्मीली सॉन्ग राइटर हैं।
ये भी पढ़े-
स्टंटमैन के हक में अक्षय कुमार का बड़ा कदम, 700 वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया बीड़ा





