Hardik Pandya और जैस्मिन वालिया का टूटा रिश्ता? ऐसे खुली पोल…

Hardik Pandya: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया के ब्रेकअप को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ब्रिटिश-इंडियन सिंगर जैस्मिन वालिया एक बार फिर चर्चाओं में हैं, हालांकि इस बार दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे इनके रिश्ते को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच में भी जैस्मिन वालिया पहुंची थीं जिसके बाद से दोनों के डेटिंग रूमर्स ने जोर पकड़ लिया था।

इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो

एक रेडिट ने दोनों के एक दूसरे को अनफॉलो करने की जानकारी सबसे पहले देते हुए लिखा, “हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है? क्या चल रहा है?” इसके बाद से ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। हालांकि हार्दिक और जैस्मिन ने पहले कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबर क्रिकेटर के फैंस को हैरान कर रही है।

कौन है जैस्मिन वालिया?

जैस्मिन वालिया ब्रिटिश सिंगर और मॉडल हैं. उनका जन्म इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था. उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज, द ओनली वे इज एसेक्स (TOWIE) में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2010 में शो में एक्स्ट्रा के रूप में शुरुआत की थी लेकिन जल्द ही अपनी पहचान बनाई और 2012 तक वो शो का पूरी तरह से हिस्सा बन गईं. इस लोकप्रिय रियलिटी शो में उनकी उपस्थिति ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान स्थापित की।

एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान जैस्मिन वालिया को स्टेडियम में मैच देखते देखा गया था जिसके बाद से लगातार मॉडल का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ रहा था

Fish Venkat Death: नहीं रहे एक्टर फिश वेंकट, किडनी फेल होने से हुआ निधन

 

Back to top button