
Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में स्कूल पर गिरा Air Force का प्लेन, निकल भागे छात्र
Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में एयरफोर्स का एफ7 विमान सोमवार को ढाका के उत्तरा में क्रैश हो गया। यह विमान माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकराया। फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस ने घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर बचाव कार्य किया जा रहा है।
इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत
बांग्लादेश की मीडिया विंग ने बताया है कि अपनी उड़ान के कुछ देर बाद ही ये जेट उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अग्निशमन सेवा ने इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। फायर सर्विस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी लीमा खानम ने ढाका ट्रिब्यून को बताया, ‘हमें दोपहर 1.18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
In Dhaka; a F7 fighter aircraft crushed into college building of a residential area!
Blame goes to old (buira) decision makers who wanted college, shopping mall, residential building, military contingent and airport runways just next to their tax-subsidized home in DOHS! pic.twitter.com/bzUzSlCDPH
— Shadhin (@ShadhinMuslim) July 21, 2025
हादसे का जो वीडियो आया है वह काफी खौफनाक है। इसमें नजर आ रहा है कि विमान स्कूल कैंपस में गिरते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई है। लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। वहीं, जिस बिल्डिंग से विमान टकराया था, वहां से धुआं और आग उठती नजर आ रही है।
चीनी मूल का है विमान
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उत्तरा डिवीजन के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि वायु सेना के प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और हालात को सामान्य करने के लिए काम हो रहा है।





