Air India के साथ एक और हादसा; Mumbai Airport पर फिसला विमान, फट गया…

Air India Plane Skid: कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार सुबह लैंडिंग के दौरान फिसल गई। मुंबई में भारी बारिश के कारण यह स्थिति पैदा हुई ।

Air India Plane Skid: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एअर इंडिया का एक विमान रनवे से फिसल गया। लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में विमान के तीनों टायर फट गए और वह कीचड़ भरे इलाके में चला गया। विमान मेन रनवे 27 से 16-17 मीटर दूर जाकर टैक्सीवे पर रुका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से बाहर निकल गया। उसके तीन टायर फट गए औऱ उसके इंजन को नुकसान पहुंचा, लेकिन पायलट यात्रियों समेत फ्लाइट को सुरक्षित रोकने में सफल रहा। एयर इंडिया की ये फ्लाइट AI 2744 A320 (VT-TYA) भारी बारिश के बीच रनवे को पार कर गई थी। विमान के इंजन को भी संभवत: थोड़ा नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के कारण विमान लैंडिंग के तुरंत बाद रनवे से उतर गया। इस कारण प्लेन के तीन टायर भारी दबाव में फट गए।

Air India Plane Engine

छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:27 बजे हुई। रनवे पर हुई इस घटना के तुरंत बाद ही इमरजेंसी टीम ऐक्टिव हो गई थी और हालात को संभाल लिया गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ हैं। एयरपोर्ट रनवे को थोड़ा सा नुकसान पहुंचा है। ऐसे में दूसरे रनवे को तत्काल ऐक्टिवेट किया गया है।

बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट का 09/27 प्रमुख रनवे है। अब उसके स्थान पर 14/32 को ऐक्टिव किया गया है। फिलहाल विमान को उड़ान सेवाओं से दूर किया गया है और उसकी चेकिंग की जा रही है। पूरी जांच होने के बाद ही उसे वापस लाया जाएगा।

ये भी पढ़े-

Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में स्कूल पर गिरा Air Force का प्लेन, निकल भागे छात्र

Back to top button