
Rashmika Mandanna बनीं बिजनेसवुमन, परफ्यूम ब्रांड ‘डियर डायरी’ किया लॉन्च
Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिनकी लोकप्रियता अब केवल साउथ तक सीमित नहीं रही। कन्नड़ सिनेमा से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रश्मिका अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।
Rashmika Mandanna: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने फ्रेगरेंस ब्रांड के लॉन्च की घोषणा की है। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि परफ्यूम उनके लिए एक ऐसी चीज है, जो अक्सर उन्हें उन खास पलों में वापस ले जाता हैं, जिन्हें वह भूल जाती हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का परफ्यूम ब्रांड ‘डियर डायरी’ मेरे निजी जीवन के अनुभवों और विचारों से प्रेरित है।
रश्मिका ने जताया आभार
अभिनेत्री ने बताया, “मेरे लिए, खुशबू का मतलब यादें हैं। मुझे बहुत सी बातें याद नहीं रहतीं, या शायद कुछ चुनिंदा बातें ही याद रहती हैं, लेकिन परफ्यूम उन खास पलों को फिर से ताजा कर देता है जिन्हें मैं शायद भूल जाती हूं। इसी तरह से मैं उन लोगों, जगहों और अनुभवों को याद रखती हूं, जिनकी वजह से मैं आज जो कुछ भी बन पाई हूं।”
रश्मिका ने बताया, “उनके परफ्यूम को लॉन्च करने का मकसद बस खुद से जुड़ना, सुकून महसूस करना, एक अच्छा अहसास पाना और बिना किसी झिझक के अपनी पहचान बताना है।”
रश्मिका ने साझा किया वीडियो
रश्मिका ने अपने नए फ्रेगरेंस ब्रांड के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह वाकई मेरे दिल के बहुत करीब है। यह सिर्फ एक ब्रांड नहीं है, न ही परफ्यूम है, बल्कि मेरा एक हिस्सा है। खुशबू हमेशा से मेरी निजी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रही है… और आज मैं आपके साथ इसको साझा कर रही हूं।”
This one’s really really realllllyyyy close to my heart. 🌸💛 It’s not just a brand.. not just a perfume.. it’s a piece of me🩷
Scent has always been such an important part of my personal life.. and today I share that with you.. I am so grateful I get to do this.. I am so… pic.twitter.com/i8joMn3ZbU
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) July 21, 2025
उन्होंने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे यह ब्रांड लॉन्च करने का मौका मिला और मैं इसको लेकर काफी उत्साहित भी हूं। मुझे उम्मीद है कि इसे आगे बढाने के लिए मुझे आप सभी का साथ मिलेगा।” इस घोषणा से पहले भी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की थी।
रश्मिका ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप इसे महसूस करेंगे, मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा, यह कल लॉन्च हो रहा है, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”





