Saiyaara Box Office: जल्द OTT पर दस्तक देगी ‘सैयारा’, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचा रखी है।  ‘सैयारा’ ने बॉक्स-ऑफिस पर महज 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Saiyaara Box Office: एक बार फिर से बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस भी रोमांस में पूरी तरह से डूब चुके हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर महज 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। मूवी की ये कमाई देखकर फैंस भी पूरी तरह से हैरान हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की सोशल मीडिया पर खूब धूम है। चारों तरफ इसी फिल्म की बात हो रही है।

सैयारा ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 0.82 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 106.57 करोड़ हो गया। मूवी ने 21 करोड़ की सॉलिड ओपनिंग भी ली थी. यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, रेड 2, केसरी वीर, स्काई फोर्स जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़े- 

‘Kantara Chapter 1’ की शूटिंग पूरी, मेकिंग वीडियो में दिखी ऋषभ शेट्टी की मेहनत

नेटफ्लिक्स ने खरीदे सैयारा के डिजिटल राइट्स

बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब मोहित सूरी की ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने सैयारा के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई कंफर्म खबर नहीं है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सैयारा’ अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही थिएटर रिलीज के 2 महीने के अंदर ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़े- 

Rashmika Mandanna बनीं बिजनेसवुमन, परफ्यूम ब्रांड ‘डियर डायरी’ किया लॉन्च

18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई “सैयारा”, मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित है। फिल्म कृष कपूर (अहान पांडे) की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सिंगर बनना चाहता है। वहीं वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक पत्रकार है. दोनों का मिलना और उनकी लवस्टोरी काफी इमोशनल टच देता है।

ये भी पढ़े- 

‘Dhadak 2’ का नया गाना ‘प्रीत रे’ रिलीज, गजब है सिद्धांत-तृप्ति की केमेस्ट्री

 

Back to top button