
क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए रिटायर्ड IAS की दावेदारी; इस दिन होगी वोटिंग…
Lucknow News: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (CAL) की होने वाली आम सभा में चुनाव भी होने हैं. सीएएल के अध्यक्ष पद की दौड़ पर चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.
Lucknow News: अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन और पूर्व सीनियर आईएएस नवनीत सहगल को देखा जा रहा है. इसके अलावा इस पद की दौड़ में लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल से जुड़े डॉ. नीरज जैन भी रेस में है.
वहीं, सचिव पद पर वर्तमान सचिव खलीक अहमद और निवर्तमान सचिव गोपाल सिंह के बीच टक्कर होगी. इसके अलावा अध्यक्ष पद पर मैनचेस्टर क्लब के हैदर रजा, यार्कर क्रिकेट क्लब के लल्लन कुमार ने नामांकन किए हैं. वहीं सचिव पद की दौड़ में खलीक मुख्तार खान, लखनऊ क्रिकेट अकादमी की अर्शी रजा, विजन क्रिकेट क्लब के अनिल चौधरी और पूर्व एक्जीक्यूटिव मेंबर गोपाल सिंह दौड़ में हैं.
कई प्रत्याशियों ने ठोंकी दावेदारी: CAL की ओर से जानकारी दी गई है, कि अगले दो दिनों में पात्र प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी. 23 जुलाई को नामांकन वापसी का अंतिम दिन होगा. इसके बाद बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट के सभागार में 26 जुलाई को सीएएल की नई कार्यकारिणी का फैसला होगा. फिलहाल अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है.
PRO निर्विरोध: चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही क्रिकेट स्टेडियमों से लेकर सीएएल के पूर्व पदाधिकारी दिन भर बैठकें कर रहे हैं. एक-दूसरे के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है. सीएएल की कार्यकारिणी से जुड़े लोगों के अनुसार 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का फैसला 156 मतों के आधार पर होना है. सीएएल के महासचिव केएम खान ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां हो चुकी है. पीआरओ पद के लिए अभिजीत सिन्हा ने नामांकन किया है. ऐसे में उनका निर्विरोध पीआरओ चुना जाना तय है.





