
Jhalawar School Accident: राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से 4 की मौत, कई बच्चे मलबे में दबे
Jhalawar School Accident: राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों के फंसे होने की आशंका है।
Jhalawar School Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से अब तक 4 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हैं। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके के पिपलोदी गांव में शुक्रवार को यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई, जिसके कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे में चार बच्चों की मौत
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल खुलने के बाद बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से स्कूल की छत बच्चों पर गिर गई। इससे स्कूल में चीख-पुकार मच गई। बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण लोग दौड़े और कई बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन को भी इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है।
VIDEO | Jhalawar, Rajasthan: Roof of Piplodi Primary School collapses, several children feared trapped. Rescue operations underway.#RajasthanNews #Jhalawar
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/K0STKQwP0A
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2025
बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण जद्दोजहद करते नजर आए। तस्वीरों में स्थानीय लोगों को हाथों से मलबा हटाते हुए देखा गया। इसके बाद मशीन के जरिए मलबे को हटाकर बच्चों को निकाला जा रहा है। अब तक 3 बच्चों की मौत होने की सूचना है, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम ने दिया घायल बच्चों के उपचार का आदेश
शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से बात की और तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा। शिक्षा मंत्री ने घायल बच्चों का इलाज सरकारी खर्चे पर कराने के भी निर्देश दिए हैं।
मदन लाल दिलावर ने कहा कि पिपलोदी गांव में दुखद घटना के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हुई है। कुछ बच्चे घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।”





