
PM Modi का मालदीव में हुआ भव्य स्वागत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मालदीव की यात्रा कर रहे हैं.
PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंच गए हैं। माले में वेलाना एयरपोर्ट पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुइज्जू के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस राजकीय यात्रा पर मालदीव गए हैं। वे मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जो दोनों देशों के बीच 6 दशकों के राजनयिक संबंधों का भी प्रतीक है।
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए माले में एयरपोर्ट पर बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने ताली बजाते हुए बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। बाद में प्रधानमंत्री मोदी इन बाल कलाकारों से मिलने उनके बीच पहुंचे।
#WATCH | PM Narendra Modi lands in Male, Maldives, to a warm welcome by President Mohamed Muizzu, the country’s Foreign Minister, Defence Minister, Finance Minister and Minister of Homeland Security. pic.twitter.com/blw3o0uonP
— ANI (@ANI) July 25, 2025
प्रधानमंत्री मोदी के मालदीव पहुंचने पर प्रवासी भारतीय नागरिकों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के बाहर मौजूद इन प्रवासी नागरिकों से मुलाकात की। हाथ में तिरंगा झंडा लेकर घंटे भारतीय नागरिकों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
पाकिस्तान और चीन को भारत की कूटनीति ने दिया झटका
यह प्रधानमंत्री मोदी की दो देशों की यात्रा का दूसरा चरण है। इससे पहले, उन्होंने ब्रिटेन की ‘ऐतिहासिक’ यात्रा की थी, जिसमें भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से उच्च-स्तरीय बैठकें शामिल थीं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के सैंड्रिंघम हाउस में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्रिटेन की एक ऐतिहासिक यात्रा संपन्न हुई, जिसने भारत-ब्रिटेन के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण (मालदीव) के लिए रवाना हुए।”
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान अपनाए गए ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के लिए भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण के कार्यान्वयन में प्रगति का भी जायजा लेंगे।
मालदीव ने बनाया मुख्य अतिथि
मालदीव 26 जुलाई को अपना 60वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। मालदीव और भारत के रिश्ते पहले भी काफी गहरे और दोस्ताना रहे हैं। मगर बीच में मोहम्मद मुइज्जू के चीन के प्रति झुकाव के चलते दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आने लगा था। हालांकि बाद में रिश्ते सुधरने लगे। पीएम मोदी के मालदीव जाने से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू भी भारत आ चुके हैं।





