
Viral Video: एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर को चप्पलों से पीटा, लगाए गंभीर आरोप
Ruchi Gujjar Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रुचि गुज्जर को निर्देशक-निर्माता को चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है।
Ruchi Gujjar Viral Video: एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई के एक थिएटर में हंगामा करती दिखाई दीं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माता पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। साथ ही उन्होंने एक डायरेक्टर को भी चप्पल से मारा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर रुचि गुज्जर कौन हैं और यह मामला क्या है।
रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर को मारी चप्पल
हुआ यूं कि गुरुवार को मुंबई के एक थिएटर में ‘सो लॉन्ग वैली’ मूवी (So Long Valley Movie) की स्क्रीनिंग थी। स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई के सिनेपोलिस थिएटर में रुचि गुज्जर विरोध-प्रदर्शन करने कुछ लोगों के साथ पहुंचीं। वह बाकी लोगों के साथ प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मोर्चा कर रही थीं।
View this post on Instagram
फिल्म निर्माता पर धोखाधड़ी का आरोप
अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने ओशिवारा पुलिस थाने में निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने दावा किया है कि ये पैसे उन्होंने करण चौहान की कंपनी के स्टूडियोज के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे।
कौन हैं रुचि गुज्जर?
रुचि गुज्जर साल 2023 में मिस हरियाणा रह चुकी हैं। वे एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। ग्लैमर से परे रुचि गुज्जर भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। रुचि ने जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद अभिनय की दुनिया में करियर बनाने का सपना पूरा करने के लिए वे मुंबई आ गईं। कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने ड्रेस की वजह से रुचि गुज्जर सुर्खियों में आई थीं।





