
Laughter Chefs 2 Winner: Elvish Yadav और करण कुंद्रा बने चैंपियन, दूसरे नंबर पर रही ये जोड़ी
Laughter Chefs Season 2 Winner: लाफ्टर शेफ कुकिंग शो में कॉमेडी का तड़का भी दर्शकों को खूब पसंद आया। एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ये शो जीतने में सफल रही है।
Laughter Chefs Season 2 Winner: लाफ्टर शेफ सीजन 2 रविवार को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया। पिछले सीजन की तरह दूसरे सीजन को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया। कुछ महीनों जबरदस्त एंटरटेनमेंट करने के बाद करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अली गोनी और रीम शेख फर्स्ट रनर-अप रहे। रनर-अप बनने पर उन्हें शो की तरफ से डायमंड स्टार्स दिए गए। अब तीसरे सीजन का इंतजार अभी से शुरू हो गया है।
एल्विश ने शेयर की फोटोज
यूट्यूबर एल्विश यादव ने करण कुंद्रा के साथ हाथ में ट्रॉफी पकड़े अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में लाफ्टर शेफ्स की पूरी टीम से लेकर एल्विश की फैमिली तक हर कोई नजर आ रहा है। वहीं इस फोटो के कैप्शन में एल्विश ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
एल्विश यादव की एंट्री से क्या बढ़ी शो की पॉपुलैरिटी?
लाफ्टर शेफ्स के हालिया सीजन में पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव भी नजर आए। फैंस को लग रहा था कि वह इस शो के विनर बन सकते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनके खाने को जज ने खूब सराहा। इसके बाद भी वह सीजन के विनर की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की विनर रुबीना की एंट्री से भी शो में कॉमेडी का तड़का लगा।
भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी के होस्ट किए जाने वाले इस सीजन को करण कुंद्रा ने बीच में जॉइन किया। उन्होंने अब्दु रोज़िक की जगह ली और एल्विश यादव के साथ जोड़ी बनाई। दोनों ने आते ही अपनी कुकिंग और केमिस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। हालांकि, फिनाले तक का सफर आसान नहीं था। सेमीफाइनल तक अली और रीम टॉप पर बने हुए थे, लेकिन फाइनल राउंड में करण-एल्विश ने बाजी पलट दी।





