Avatar 3 Trailer: ‘अवतार 3’ का ट्रेलर रिलीज, सामने आया पेंडोरा की दुनिया का खतरनाक विलेन

Avatar Fire and Ash Trailer: ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर फाइनली सामने आ चुका है। आप एक बार फिर पेंडोरा की जादुई दुनिया से रूबरू होने वाले हैं।

Avatar Fire and Ash Trailer Released: हॉलीवुड फिल्मों का निर्माण बड़े स्केल पर किया जाता है। कई बार तो फिल्मों के विजुअल्स और बजट हैरान करने वाले होते हैं। इसी में से एक चर्चित और बड़े बजट की फिल्म ‘अवतार’ है, जो कि दुनियाभर की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। ऐसे में अब इस फिल्म का तीसरा सीक्वल काफी चर्चा में है। जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का निर्माण कर रहे हैं, जिसका 2100 करोड़ से ज्यादा का बजट है।

यहाँ देखे ट्रेलर-

‘अवतार’ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। ऐसे में चलिए आपको बताते है कि इसके तीसरे पार्ट में क्या कुछ खास होने वाला है।

ट्रेलर में क्या है खास

अवतार: फायर एंड ऐश का ट्रेलर में पेंडोरा की दुनिया का एक नया, खतरनाक चैप्टर शुरू होता दिख रहा है. इस बार कहानी में ‘ऐश पीपल’ नाम का एक रहस्यमयी ग्रुप शामिल हुआ है। खास बात यह है कि अब वारंग ने क्वारिच (स्टीफन लैंग) से हाथ मिला लिया है। पेंडोरा के हरे-भरे जंगल जलते हुए दिखाई देते हैं, जो फिल्म में आने वाले खतरों की झलक देते हैं। इस बार फिल्म में एक नया विलेन है ऊना चैपलिन।

Avatar 3: फायर एंड ऐश’ में नए खलनायक की एंट्री, जानें कब होगा ट्रेलर रिलीज

कब रिलीज होगी ‘अवतार 3’?

बहरहाल, अगर ‘अवतार 3’ की रिलीज की बात की जाए तो 2156 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे एक या दो भाषाओं में नहीं बल्कि अंग्रेजी और हिंदी समेत 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस बड़े बजट की फिल्म को आप तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में भी देख सकेंगे। फिल्म के दोनों पार्ट ने जबरदस्त कमाई की थी। ऐसे में देखना होगा कि इसका तीसरा सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करता है।

Priyanka Chopra के प्रैंक का प्लान फेल, जॉन सीना को नहीं आया पसंद?

 

Back to top button