
होंठ बहुत सेक्सी हैं…जेनिफर मिस्री ने असित मोदी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि असित मोदी उन पर कई बार घटिया कमेंट्स कर चुके हैं। उन्होंने एक बार होंठों को सेक्सी कहकर किस करने की इच्छा जताई।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. यह शो पिछले 1 दशक से ज्यादा समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. लेकिन कई वजहों से यह शो विवादों में भी रहा है. इस बीच मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
जेनिफर से यह बोले थे असित मोदी
जेनिफर ने दावा किया था कि सोहेल रमानी ने उन्हें फोन पर गालियां दीं, पर असित मोदी से मदद मांगी तो उन्होंने वाहियात कमेंट किए। जेनिफर ने बताया, ‘मैं सोहेल के बारे में बात करने असित जी के पास गई, और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम सेक्सी लग रही हो।’
तुमको हग करता…
जेनिफर बताती हैं, ‘उन्होंने वो फोन कॉल में मुझे बहुत सी चीजें बोलीं। बात कुछ और चल रही है।’ जेनिफर ने बताया कि वह लेटर की रिक्वेस्ट करते वक्त रोने लगीं तो असित मोदी ने फोन पर कहा, ‘तुम क्या रो रही हो। तुम यहां होती तो मैं तुमको हग करता। मैं चांस लेता। तुमको तो मेरी पड़ी ही नहीं है।’
View this post on Instagram
असित मोदी ने जेनिफर को अपने रूम में बुलाया था
एक्ट्रेस ने साल 2019 में सिंगापुर में शूट के दौरान की हुई घटना का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘8 मार्च 2019 को हम शूट कर रहे थे. वह मेरे पास आए और बोले कि तुम्हारी रूममेट तो हर दिन बाहर चली जाती है. तुम मेरे रूम में आकर व्हिस्की क्यों नहीं पीती? अकेले बोर हो जाओगी.’
मन करता है कि तुम्हें किस कर लूं
बात यहीं खत्म नहीं हुई। जेनिफर मिस्त्री ने सिंगापुर’ का ही एक और वाकया सुनाया, जब वह कॉफी शॉप पर थीं। असित मोदी वहां आए और जेनिफर से बोले, ‘तुम्हारे होंठ बहुत सेक्सी हैं। मन करता है कि तुम्हें पकड़कर किस कर लूं।’ जेनिफर ने बताया कि असित मोदी की बात सुन वह एकदम सुन्न पड़ गई थीं और डर गईं।
ये भी पढ़े-
Laughter Chefs 2 Winner: Elvish Yadav और करण कुंद्रा बने चैंपियन, दूसरे नंबर पर रही ये जोड़ी





