
Russia Earthquake: रूस के कामचटका में आया शक्तिशाली भूकंप, झूलने लगीं कारें; भागते दिखे लोग
Russia Earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता के भीषण भूकंप ने तबाही मचाई। जिससे सुनामी का खतरा पैदा हो गया। रूसी विज्ञान अकादमी ने कहा कि भूकंप के बाद 7.5 तीव्रता तक के आफ्टरशॉक्स की आशंका है
Russia Earthquake: मंगलवार रात करीब 11:24 बजे (जीएमटी) रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र रूस के सुदूर पूर्वी इलाके के एक बड़े शहर पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में अवाचा खाड़ी के पास था।
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी
यूएसजीएस ने पहले इस भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई थी, लेकिन बाद में नए आंकड़ों के आधार पर इसे 8.7 कर दिया गया। भूकंप 19.3 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसके कारण सतह पर तीव्र झटके महसूस किए गए और सुनामी का खतरा बढ़ गया। यूएसजीएस ने चेतावनी दी कि भूकंप के तीन घंटे के भीतर रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों में विनाशकारी सुनामी लहरें पहुंच सकती हैं।
Roofs COLLAPSING, streets SHAKING
The earthquake’s menacing POWER in full display pic.twitter.com/Kk8atX4o6C
— RT (@RT_com) July 30, 2025
इस भूकंप के बाद प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने और स्थानीय आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। रूस और पड़ोसी देशों में आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं, और बाद में आने वाले झटकों की आशंका जताई जा रही है।
झूलने लगीं पार्किंग में खड़ी कारें
सोशल मीडिया पर भूकंप की तीव्रता को दर्शाने वाले कई वीडियो सामने आए हैं। भूकंप इतना खतरनाक था कि पार्किंग में खड़ी कारें झूले की तरह झूलने लगीं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप खुद भी इसका अंदाजा लगा सकते हैं। कामचटका क्षेत्र में इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान होने की खबरें हैं, हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी बाकी है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, और कई लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में घर छोड़कर निकल गए हैं।
Video shows just how STRONG underground TREMORS got
Cars start MOVING like crazy pic.twitter.com/dLHeLuGBpg
— RT (@RT_com) July 30, 2025
कामचटका का यह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का कारण बनती हैं। फिलहाल, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें।





