Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: पहले ही दिन चला तुलसी-मिहिर का जादू, शांति निकेतन में लौट आई जान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी की छोटे पर्दे पर वापसी दोगुनी मजेदार रही है। पहला एपिसोड काफी सारा नॉस्टैल्जिया लेकर आया है, ढेर सारी पॉजिटिविटी है

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 25 साल के बाद एक बार फिर से तुलसी के आंगन और टीवी दोनों पर बहार आई है क्योंकि स्टारप्लस का मोस्ट फेवरेट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी लौट आया है। टेलीविजन की ड्रामा क्वीन एकता कपूर ने पहले ही दिन शो में काफी कुछ दर्शाया है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के एपिसोड 1 की शुरुआत हुई उस पार्टी की तैयारियों के साथ जो मिहिर और तुलसी की एनिवर्सरी के उपलक्ष्य में रखी गई है।

तुलसी-मिहिर के शादी की 38वीं सालगिरह

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पहले एपिसोड की शुरुआत तुलसी (Smriti Irani) से होती है, जो गायत्री मंत्र का जाप करते हुए पुरानी वैल्यूज के बारे में बताती है। वह तुलसी और वरांदा के महत्व को समझाती है। शो की शुरुआत इसके फेमस टाइटल ट्रैक के साथ होती है, जहां तुलसी पुराने समय की तरह सभी कैरेक्टर को इंट्रोड्यूज करती है। इसके साथ ही वह अपने शो के नए एक्टर अमन गांधी, रोहित सुचांती, शगुन शर्मा, अंगद और परिधि को भी ऑडियंस से मिलवाती है।

नए किरदारों की हुई एंट्री 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन से कई पुराने चेहरे गायब हैं, तो वहीं कुछ नए चेहरे देखने को मिले. एपिसोड में अंगद (रोहन सुचांती), परी (शगुना शर्मा), ऋतिक (अमन गांधी) की छोटी सी झलक देखने को मिलती है. हालांकि, इनके किरदारों से साफ पता चलता है कि ये तीनों आने वाले समय में शो में अहम रोल अदा करने वाले हैं. साथ ही आने वाले अपकमिंग एपिसोड में कुछ नए किरदारों की भी एंट्री होगी।

कैसा है शो का पहला एपिसोड?

क्योंकि सास की कभी बहू थी के पहले एपिसोड की शुरुआत काफी अच्छी हुई है, जहां एकता कपूर ने इस चीज को श्योर किया है कि वह पुरानी वैल्यूज के साथ शो में नए फ्लेवर एड करें, ताकि उससे 90 के बच्चों के साथ-साथ आज की जनरेशन भी कनेक्ट कर पाए। ये शो आप रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर और जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

 

Back to top button