
UPI यूजर्स हो जाएं अलर्ट! आज से बदल गए ये नियम
Rule Change From 1st Aug 2025: अगर आप Google Pay, PhonePe और BHIM जैसे पेमेंट ऐप्स की मदद से UPI भुगतान करते हैं तो आज 1 अगस्त से आपके लिए कई नियम बदल गए हैं।
Rule Change From 1st Aug 2025: आज से नया महीना यानी अगस्त शुरू हो गया है. अपने साथ नया महीना कुछ बदलाव लेकर आया है। 1 अगस्त से यूपीआई के बहुत से नियम बदल गए हैं तो हरियाणा में प्रॉपर्टी के नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं. इसके अलावा आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी आपको सस्ता मिलेगा। एसबीआई के कुछ क्रेडिट कार्ड पर फ्री एयर इंश्यारेंस मिलना 11 अगस्त से बंद हो जाएगा।
हर पेमेंट के बाद मिलेगा बैलेंस अपडेट
अब हर सफल पेमेंट के बाद बैंक खुद SMS या इन-ऐप नोटिफिकेशन के ज़रिए बतायेगा कि आपके खाते में कितना बैलेंस बचा है. इससे दुकानदारों, फ्रीलांसरों, छोटे व्यापारियों को बार-बार बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं होगी.
ऑटोपे अब सिर्फ नॉन-पीक आवर्स में
Netflix, Amazon Prime, EMI या SIP जैसे ऑटो पेमेंट अब केवल नॉन-पीक टाइम में ही प्रोसेस होंगे. ऑटो पे सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद होगा. पीक आवर्स में कोई भी ऑटोपे ट्रांजैक्शन नहीं होगा.
फेल या पेंडिंग ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक
अब अगर कोई ट्रांजैक्शन फेल हो जाए या पेंडिंग हो, तो उसकी स्थिति कम से कम 90 सेकंड बाद ही चेक की जा सकेगी. दिन में केवल 3 बार ही ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक किया जा सकेगा. हर बार कम से कम 45-60 सेकंड का अंतर होना जरूरी होगा।





