
Mirzapur Film: मिर्जापुर में ‘कालीन भैया’ के आए और दुश्मन, इन मंझे हुए एक्टर्स की एंट्री
Mirzapur Film: अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर दर्शकों की फेवरेट सीरीज में से एक है। अब मिर्जापुर पर फिल्म बन रही है। इसमे दो और मंझे हुए एक्टर्स की एंट्री होने जा रही है।
Mirzapur Film: पॉप्युलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के अगले सीजन के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कालीन भैया की चतुराई और गुड्डू भैया की अकड़ के फैंस दीवाने हैं। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे सीजन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। जहां अली फजल और पंकज त्रिपाठी के किरदारों की धड़पकड़ दर्शकों को एक बार फिर से एंटरटेन करेगी। वहीं, इस बार रवि किशन और जितेंद्र कुमार भी उनका साथ देंगे। हालांकि उनका क्या रोल होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में रवि किशन-जितेंद्र कुमार की एंट्री
एक सूत्र के हवाले से एचटी ने लिखा है ‘जितेंद्र कुमार और रवि किशन फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को मुहूर्त पूजा हुई और दोनों समारोह में मौजूद थे। दोनों के किरदारों को फैंस के लिए एक सरप्राइज के तौर पर रखा गया है।’
सूत्र ने आगे बताया ‘फिल्म को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कलाकारों के लुक टेस्ट और रीडिंग सेशन शुरू हो चुके हैं। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। जितेंद्र और रवि भी प्री-प्रोडक्शन के काम में जुट गए हैं। फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाएगी।’
मिर्जापुर: द फिल्म’ कब होगी रिलीज
‘मिर्जापुर: द फिल्म’ के बारे में पिछले साल अनाउंस किया गया था. अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु को एक थिएट्रिकल स्पेक्टेकल में फिर से मिलाने का वादा करती है. पुनीत कृष्णा द्वारा बनाई गई और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. श्वेता त्रिपाठी के भी गोलू के रूप में लौटने की उम्मीद है।





