
Aaj Ka Rashifal: सोमवार के दिन सूर्य इस राशि में करेंगे गोचर, जानें सभी राशियों पर प्रभाव
Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 18 मिनट से कल सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 42 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा और मन शांत रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश कर पाएंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाएंगे। जो लोग संगीत, गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। अगर आप कॉस्मेटिक का बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है, इनके हाथ आज बड़ा केस लग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें सतर्कता बरतने की जरूरत है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आज घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिए हुए पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ समय बीतेगा। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ ही पहले से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वह कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जब तक जरूरी न हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर आज व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। लोग आपका अनुसरण करना चाहेंगे। जॉब के लिए नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी भी मिल सकती है।
तुला राशि (Libra)
आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा भी होगी। आज छोटा उद्योग शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। आज बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे, साथ ही आपके कामों से प्रभावित होंगे। आपको कोई सुयोग्य कन्या मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं उनको आज अच्छे क्लाइंट मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।मित्रों के साथ किसी बात को लेकर हल्की अनबन हो सकती है, इसलिए अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों की हर जगह प्रशंसा भी होगी। पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर स्नेह मिलेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भविष्य की योजनाओं के लिए निवेश करना आज लाभकारी सिद्ध हो सकता है।





