यूपी के बाराबंकी में भीषण हादसा; कार और ट्रक के टक्कर में 8 लोगों की मौत

UP News: बाराबंकी के देवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की जान चली गई. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों की मौत लखनऊ के ट्रामा सेंटर हो गई है.

UP News: पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सोमवार देर रात देवां थाना क्षेत्र में देवां-फतेहपुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के आगे कुतुलपुर गांव के पास एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टक्करा गई थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के निचले हिस्से में घुस गई थी. इस हादसे में कार सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला.

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार 8 लोगों को सीएचसी देवां भेजा. जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. जिसमें कार चालक भी शामिल है. गंभीर रूप से घायल 2 लोगों इंद्र कुमार मिश्रा और व बालाजी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी भी मौत हो गई.

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि अर्टिगा कार अपनी लेन की बजाय सामने से आ रहे ट्रक वाली लेन में चली गई थी. सीएचसी में मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के निवासी कार चालक श्रीकांत शुक्ल (40), कस्बा फतेहपुर निवासी प्रदीप रस्तोगी (60), प्रदीप रस्तोगी की पत्नी माधुरी (58), पवन रस्तोगी (32), नैमिष (18) और विष्णु (15) के रूप में हुई थी. कस्बा फतेहपुर निवासी गिरधर गोपाल किराए पर कार चलवाते हैं. कार श्रीकांत शुक्ल चलाते थे. श्रीकांत फतेहपुर निवासी प्रदीप रस्तोगी और उनके परिवार को कानपुर में गंगा स्नान के लिए बुक किया था.

Back to top button