कोरोना: केरल और महाराष्ट्र को छोड़ शेष भारत से 24 घंटों में सिर्फ 7,840 नए केस

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में पूरे देश से कोरोना के 26,115 नए केस सामने आए हैं, इस दौरान 252 मौतें हुई हैं।

हालांकि यदि इन आंकड़ो में से केरल (15,692) और महाराष्ट्र (2583) का आंकड़ा घटा दिया जाय तो बाकी देश से सिर्फ 7,840 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान देश में पूरे देश से 34, 469 लोग कोविड से रिकवर होकर घर लौटे।

देश में फिलहाल 3,09,575 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं 3,27,49,574 लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,45,385 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

केरल में कोरोना के 15,692 नए मामले, 92 की मौत

देश में आए कोरोना के कुल 26,115 मामलों में से केरल में कोरोना के 15,692 मामले सामने आये जबकि प्रदेश में 92 लोगों की मौत हो गयी।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,583, तमिलनाडु में 1661, कर्नाटक में 677 नए मामले सामने आए।

देश में लगी वैक्सीन की 81 करोड़ से अधिक डोज

देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 81,78,68,213 डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 96,46,778 डोज दी गई। कोविन पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

अब तक दी गई 81,85,13,827 खुराक में से 61,01,36,609 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 20,77,31,604 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

आइएसीएमआर (ICMR) के अनुसार सोमवार को देश भर में 14 लाख 13 हजार 951 सैंपल्स की जांच हुई। वहीं अब तक 55 करोड़, 50 लाख, 35 हजार 717 सैंपल्स की जांच हो चुकी है।

Back to top button