कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट जारी, एक्टिव केस 6 लाख के करीब

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट का क्रम जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,36,962 लोग ठीक हो गए जबकि 804 लोगों की मौत हुई।

कल के मुकाबले 7,670 कम केस

बता दें कि कल यानी शुक्रवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के 7,670 कम मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना के 58,077 मामले सामने आए थे। वहीं, आज ये घटकर 50,407 हो गए हैं।

6 लाख के करीब हुए एक्टिव केस

देश में कोरोना के एक्टिव मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 6,10,443 हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी दर भी घटकर 3.48% हो गया है।

कोरोना से अब तक 5,07,981 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 4,14,68,120 पहुंच गई। इस समय रिकवरी रेट 97.37% है। एक्टिव मामलों को दर 1.43% है।

वैक्सीनेशन कैंपेन जारी

कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 172.29 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 14,50,532 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक देश भर में 74.93 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

Back to top button