कोरोना: नए मामलों में गिरावट का दौर जारी, 24 घंटे में महज 18,870 केस

corona test

नई दिल्ली। देश में कोरोना से राहत का दौर लगातार जारी है। बुधवार को आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महज 18,870 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं। इस दौरान 378 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना के नए केस 20,000 से भी कम पाए गए हैं।

इसी अवधि में 28,178 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर भी हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केस भी कम हुए हुए हैं। फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 2,82,520 ही रह गई है। दरअसल केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल रही है।

एक तरफ नए केसों में कमी और तेजी से बढ़ रहे वैक्सीनेशन के चलते स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अब तक करीब 88 करोड लोगों को कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को कोरोना टीका लगाने की बात कही है।

देश भर में अब तक मिले कुल केसों के मुकाबले एक्टिव मामलों का प्रतिशत देखें तो अब यह सिर्फ 0.84% ही रह गया है। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से देखें तो यह 194 से कम है।

रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए 97.83% हो गया है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। वीकली पॉजिटिविटी रेट बीते 96 दिनों से लगातार 3 फीसदी से कम बना हुआ है।

इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट 1.25 पर्सेंट है, जो बीते एक महीने से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है।

Back to top button