कोरोना: नए मामलों में गिरावट का दौर जारी, एक्टिव केस 11 लाख के करीब

corona test

नई दिल्ली। देश को कोरोना महामारी से राहत मिलती नजर आ रही है एक महीने बाद कोरोना संक्रमण के एक लाख से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 83,876 नए मामले सामने आए हैं।

इस दौरान 1,99,054 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा कोरोना के कारण 895 लोगों की जान भी गई है। अब तक इस महामारी से 5,02,874 लोगों की जान जा चुकी है।

बता दें कि करीब एक महीने बाद कोरोना के 1 लाख से कम दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, 5 जनवरी को कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए थे। कल कोरोना के 1,07,474 नए मामले मिले थे।

7.25 फीसद हुई पाजिटिविटी दर

इसके साथ ही डेली पाजिटिविटी दर भी अब 7.25% हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले घटकर 11,08,938 हो गए हैं। देश में अब 11 लाख ही एक्टिव केस बचे हैं।

एक्टिव केस की दर 2.62% है। अगर रिकवरी रेट की बात करें तो यह 96.19% है। अब तक 4,06,60,202 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

रविवार को कुल 11,56,363 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक पूरे देश में 74.15 करोड़ कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 169.63 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

Back to top button