कोरोना: फिर बढ़ रहे हैं दैनिक मामले, सक्रिय केसों में तेजी से इजाफा

corona test

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और इस दौरान 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 124 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। इस दौरान 11,007 रिकवरी हुई हैं।

दरअसल, सक्रिय मामलों ने चिंता बढ़ा दी हैं, इनमें तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस वक्त 1,71,830 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही पाजिटिविटी रेट 3.24 फीसद हो गया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक कुल 3,43,06,414 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 4,82,017 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

ओमिक्रान के अब तक करीब 19 सौ मामले

कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रान के देश में अब तक 1892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग ठीक हो गए हैं।

अब तक सबसे ज्यादा 568 केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं और इसके बाद 382 मामले दिल्ली में दर्ज किए गए हैं।

जानें अन्य राज्यों में कितने केस-

केरल- 185

राजस्थान- 174

गुजरात- 152

तमिलनाडु- 121

कर्नाटक- 67

हरियाणा- 63

ओडिशा- 37

पश्चिम बंगाल- 20

आंध्र प्रदेश- 17

मप्र- 09

उप्र- 08

उत्तराखंड- 08

चंडीगढ़- 03

गोवा- 05

जम्मू-कश्मीर- 03

अंडमान-निकोबार- 02

हिप्र- 01

लद्दाख- 01

मणिपुर- 01

पंजाब- 01

Back to top button