
Varanasi में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, SDM ने ROB का किया निरीक्षण
Varanasi News: पिंडरा क्षेत्र में निर्माणाधीन खालिसपुर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का आज, 10 अगस्त को SDM कुंदन राज कपूर ने दल-बल के साथ निरीक्षण किया। यह ROB सिंधोरा-फूलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे।
SDM ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
SDM कुंदन राज कपूर ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य और इस्तेमाल की जा रही सामग्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अधिकारियों ने उसे जांच के लिए सुरक्षित कराया।
SDM के निर्देश पर संदिग्ध गुणवत्ता वाली सामग्री के सैंपल लैब टेस्ट के लिए कलेक्ट किए गए।
यह भी पढ़ें…
योगी सरकार की बड़ी पहल! DM-SP लेंगे क्लास, डॉक्टर-इंजीनियर कराएंगे JEE-NEET की तैयारी
सामग्री सील करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान SDM ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण सामग्री को सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद सामग्री के नमूने प्रयोगशाला में भेजकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें…
बृजभूषण शरण सिंह बदलेंगे सियासी पाला? सपा में जाने की चर्चा पर BJP ने खोले पत्ते…
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सरकारी परियोजनाओं में निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। खासतौर पर रेलवे ओवरब्रिज जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण होती है।
अब लैब टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि निर्माण सामग्री निर्धारित मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। (रिपोर्ट- वरुण सिंह)
यह भी पढ़ें…





