कोरोना: बीते 24 घंटे में दर्ज 30,570 नए केस में केरल से 17,681 मामले

corona test

नई दिल्ली। देश में चार दिनों की राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30,570 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि सिर्फ केरल में  17,681 मामले रिपोर्ट हुए है, इसी अवधि में पूरे देश में 431 लोगों की मौत हो गई।

इस दौरान 38,303 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3,42,923 है। कुल मृतकों की संख्या 4,43,928 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,25,60,474 हो गई है।

बुधवार को आए थे 27176 मामले

बुधवार को कोरोना के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 284 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 38,012 मरीजों ने कोरोना को दिया था। पिछले महीने के मुकाबले कोरोना केस में गिरावट आ रही है, जो कि राहत की खबर है। हालाँकि केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का विषय बना हुआ है।

केरल में भी बढ़े मामले

केरल में  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,681 नए मामले सामने आए हैं और 208 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।  वही राज्य में बुधवार को 15,876 नए मामले सामने आए थे और 129 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना के बीते आठ दिनों का आंकड़ा-

8 सितंबर- 43,263

9 सितंबर- 34,973

10 सितंबर- 33,376

11 सितंबर- 28,591

12 सितंबर- 27,254

13 सितंबर- 25,404

14 सितंबर- 27,176

15 सितंबर-30,570

76 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 64,51,423 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 76,57,17,137 हो गया है।

Back to top button