
Air India का कारनामा; देर रात सैकड़ों यात्रियों को फ्लाइट से उतारा…
AIR India Flight Delay: दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली Air India की उड़ान में 200 से अधिक यात्रियों को दो घंटे तक बिना AC के विमान में इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें उतार दिया गया।
AIR India Flight Delay: एअर इंडिया की उड़ान AI2380 में 200 से अधिक यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी हुई। विमान का एअर कंडीशनिंग सिस्टम खराब होने के कारण यात्रियों को दो घंटे तक विमान में बैठने के बाद उतार दिया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान रात 11 बजे सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाला था लेकिन देरी हो गई। यात्रियों को टर्मिनल भवन ले जाया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होने वाली उड़ान संख्या AI2380 को रात लगभग 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई।
गर्मी में तड़पे यात्री, अखबार बने पंखे
विमान में बैठे यात्रियों को गर्मी से हाल बेहाल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यात्री अखबार और मैगजीन को पंखे की तरह इस्तेमाल करते नजर आए। एक यात्री, जो पीटीआई के पत्रकार भी थे, ने बताया कि दो घंटे तक विमान में बिना किसी ठोस जानकारी के इंतजार करवाया गया। आखिरकार, सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भेज दिया गया।
गुरुवार को एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली से सिंगापुर जाने विमान के केबिन में कूलिंग संबंधी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई। यात्रियों को देरी के बारे में नियमित रूप से सूचित किया जाता रहा और दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने हवाई अड्डे पर यात्रियों को जलपान और भोजन सहित हर संभव सहायता प्रदान की। विमान बदलने के बाद लगभग छह घंटे की देरी पर भारतीय समयानुसार सुबह 5:36 बजे फ्लाइट रवाना हुई।





