
Akhilesh का बड़ा ऐलान… 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार पेंशन का वादा
UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी दांव चलते हुए जनता के लिए कई अहम वादे किए हैं।
लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने साफ कहा कि अगर 2027 में उनकी सरकार बनती है तो प्रदेशवासियों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की पेंशन देने की भी घोषणा की गई है।
बिजली और महिला कल्याण पर जोर
अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सपा सरकार बनने पर आम जनता को राहत देने के लिए बिजली क्षेत्र में बड़ा सुधार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं और स्मार्ट मीटर के जरिए आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली योजना से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा, जबकि महिलाओं के लिए प्रस्तावित 40 हजार रुपये वार्षिक पेंशन योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।
बुंदेलखंड समेत कई जिलों के कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में बुंदेलखंड सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। अखिलेश यादव ने सभी से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और वादों को जनता तक पहुंचाएं और 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।
यह भी पढ़ें…
सपा में BSP नेता की एंट्री… अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सरकार पर साधा निशाना
अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने राज्य की मौजूदा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता से अधिक वसूली की जा रही है।
स्मार्ट मीटर का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए उपभोक्ताओं को एडवांस भुगतान के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें…
Lucknow: लोहिया संस्थान का नया फरमान, अब हेयरस्टाइल और कपड़ों पर लगेगा जुर्माना
चुनावी रणनीति का हिस्सा
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सपा का यह ऐलान 2027 चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की गई रणनीति का हिस्सा है। मुफ्त बिजली और महिला पेंशन जैसी योजनाएं सीधे तौर पर बड़े वोट बैंक को प्रभावित कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पहले भी मुफ्त बिजली और सामाजिक कल्याण योजनाएं चुनावी मुद्दा रही हैं, ऐसे में सपा का यह वादा आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
अखिलेश यादव का यह ऐलान साफ संकेत देता है कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में जनता को राहत देने वाले मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। अब देखना होगा कि इन वादों का जनता पर कितना असर पड़ता है और सियासी समीकरण किस दिशा में बदलते हैं
यह भी पढ़ें…





