ममता बनर्जी को एक और झटका, मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दिया इस्तीफा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। ताजा झटका बंगाल सरकार में मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दिया है। उन्होंने बंगाल के खेल राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे पूर्व में क्रिकेटर थे।

लक्ष्मी रतन शुक्ला ने तृणमूल कांग्रेस के हावड़ा जिले के अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया है। हालांकि, वे टीएमसी के विधायक बने रहेंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उन्होंने राजनीति छोड़ने का मन बना लिया है।

बता दें कि पिछले महीने मिदनापुर में अमित शाह की रैली में टीएमसी, कांग्रेस और सीपीआई (एम) के 72 नेता बीजेपी में शामिल हुए थे।

इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उनके भाई सौमेन्दु अधिकारी भी बीजेपी में शामिल हो गए।

अमित शाह ने मिदनापुर की रैली में बताया था कि एक एमपी, नौ एमएलए, एक पूर्व मंत्री, एक राज्य मंत्री, 15 काउंसलर, 45 चेयरमैन और जिला पंचायत के दो अध्यक्ष पार्टी में शामिल हुए हैं।

टीमएसी में और सेंध लगाएगी बीजेपी?

पश्चिम बंगाल की चुनावी जंग में बीजेपी जनवरी में अपने अभियान को और तेज करने जा रही है। माना जा रहा है कि कई और नेता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा 9 और 10 जनवरी को राज्य के दौरे पर रहेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह 30 और 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।

Leave a Reply

Back to top button