
Hormuz स्ट्रेट में फिर हमला… तीन जहाजों पर गोलीबारी से मचा हड़कंप
Middle East Tension: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर Strait of Hormuz में समुद्री सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है। बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कम से कम तीन कंटेनर जहाजों को निशाना बनाया गया। इस हमले में गोलीबारी और रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) के इस्तेमाल की खबर है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी जहाजों के क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।
जहाज के ब्रिज को पहुंचा नुकसान
समुद्री सुरक्षा एजेंसियों और United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज के ब्रिज को हमले में नुकसान पहुंचा है। हमला ओमान के उत्तर-पूर्वी समुद्री क्षेत्र के पास हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक जहाज के कप्तान ने बताया कि एक संदिग्ध गनबोट तेजी से उनके जहाज के करीब आई, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। जहाज पर फायरिंग के बावजूद आग नहीं लगी और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित रहे।
IRGC की गनबोट पर शक
UKMTO को दी गई जानकारी में जहाज के कप्तान ने दावा किया कि हमले में शामिल गनबोट का संबंध ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से हो सकता है। बताया गया कि गनबोट पर तीन लोग सवार थे।
ग्रीस द्वारा संचालित कंटेनर जहाज के कप्तान ने यह भी कहा कि घटना से पहले उनसे रेडियो पर कोई संपर्क नहीं किया गया था। उन्हें पहले यह जानकारी दी गई थी कि उन्हें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति है, लेकिन अचानक हमला हो गया।
यह भी पढ़ें…
जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
Hormuz Strait क्यों है इतना अहम?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का हमला या तनाव पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर सकता है।
हाल के दिनों में Iran और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। ईरान पहले भी इस स्ट्रेट में आवाजाही पर नियंत्रण और प्रतिबंधों की चेतावनी देता रहा है।
यह भी पढ़ें…
भारतीय जहाजों पर गोलीबारी के बाद बैकफुट पर ईरान, बोला—सुरक्षित है होर्मुज रास्ता…
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता
तीन जहाजों पर हुए इस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह की घटनाएं बढ़ती हैं तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और समुद्री व्यापार पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।
फिलहाल हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जहाजों को हुए नुकसान और क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें…





