तुलसी जयन्ती पर इन विभूतियों को मिलेगा ‘अवध सम्मान’; लखनऊ में सजेगी सांस्कृतिक संध्या

Lucknow News: अवधी विकास संस्थान की ओर से 17वीं ‘तुलसी जयन्ती’ एवं ‘अवधी दिवस’ के शुभ अवसर पर ‘अवध-गौरव’ व ‘अवध-अस्मिता’ सम्मान समारोह-2026 तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम बुधवार, 19 अगस्त 2026 को सायं 6:30 बजे से गोमती नगर (रिजर्व बैंक के सामने), लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित होगा।

इस गरिमामय समारोह में समाज, कला, साहित्य, चिकित्सा, शिक्षा और प्रशासन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ पीठ) के माननीय न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. हरिओम अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस भव्य मंच का संचालन IAS अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा करेंगे।

अवध गौरव सम्मान पाने वाले प्रमुख नाम

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मिश्र (एडवोकेट) के अनुसार, इस वर्ष प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र से पार्थ सारथी सेन शर्मा, आईपीएस किरीट राठौर, प्रो. अजय तनेजा, डॉ. वेदपति मिश्रा, पद्मश्री प्रो. एस.एन. कुरील और डॉ. पुनीत मेहरोत्रा को सम्मानित किया जाएगा।

साहित्य व कला के क्षेत्र में वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानंद तिवारी ‘शलभ’, कवि एस.पी. शुक्ला, एडीसीपी/कवि जितेंद्र दुबे और डॉ. प्रवीण सिंह ‘दीपक’ का चयन किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा व अन्य क्षेत्रों से आई सर्जन डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. सुधा बाजपेयी, अतुल कुमार सिंह, मयंक शर्मा और अच्युतानंद पाठक को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा।

अवध अस्मिता सम्मान और आयोजक मंडल

सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले छह विशिष्ट व्यक्तियों सांत्वना तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद मिश्र, विक्रम सिंह और नवीन कोहली को ‘अवध अस्मिता सम्मान-2026’ से नवाजा जाएगा।

इस आयोजन के संरक्षक मंडल में पूर्व न्यायाधीश श्री सुधीर सक्सेना, पूर्व न्यायाधीश श्री चन्द्रभूषण पाण्डेय, एमएलसी श्री पवन सिंह चौहान, आईएएस (रिटायर्ड) श्री उग्रसेन द्विवेदी और सीएमडी समीर शेख शामिल हैं।

समारोह में होगी गजल प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित इस सम्मान समारोह को संगीतमय और यादगार बनाने के लिए विशेष गजल संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसमें शहर के कई प्रमुख साहित्यकार, कलाकार और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Back to top button