रैपर Badshah ने रचाई दूसरी शादी? तस्वीरों ने मचाया तहलका…

Badshah Marriage with Isha Rikhi: मशहूर रैपर Badshah की दूसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ बेहद निजी समारोह में शादी कर ली है। हालांकि, अभी तक सिंगर ने खुद इस खबर की पुष्टि नहीं की है।


पोस्ट से खुला राज?

बताया जा रहा है कि Poonam Rikhi नाम की महिला (जिन्हें ईशा की मां बताया जा रहा है) ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में कपल वरमाला पहनते और शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद ये खबर तेजी से वायरल हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)


सादगी भरी शादी, करीबी लोग ही शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी बेहद सादगी से की गई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
जहां Badshah सिंपल कुर्ता-पायजामा में नजर आए, वहीं Isha Rikhi ने लाल रंग का सूट पहना।


पहले भी कर चुके हैं शादी

Badshah ने इससे पहले साल 2012 में Jasmine Masih से शादी की थी। दोनों ने 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। अब करीब 6 साल बाद उनकी दूसरी शादी की खबरें सामने आई हैं।


काफी समय से डेट कर रहे थे दोनों

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Badshah और Isha Rikhi साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।


कौन हैं ईशा रिखी?

Isha Rikhi पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
उन्होंने Jatt Boys Putt Jattan De से डेब्यू किया और Happy Go Lucky जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


ऑफिशियल पुष्टि नहीं

हालांकि, इस पूरे मामले में Badshah की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट सामने नहीं आया है, जिससे शादी की खबरों पर सस्पेंस बना हुआ है।


Back to top button