UP News: बरेली में दारोगा सस्पेंड, शादी-नौकरी का झांसा देकर रेप का आरोप

UP News: बरेली में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला से रेप, जबरन गर्भपात और लाखों के जेवर हड़पने के आरोप में दारोगा नरेश बाबू को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को न्याय दिलाने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई बार रेप करने, जबरन गर्भपात (अबॉर्शन) कराने और लाखों रुपये के जेवर हड़पने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) नरेश बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है।

पीड़ित महिला की शिकायत और सौंपे गए फोटो-वीडियो के सबूतों के आधार पर बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने यह त्वरित कार्रवाई की है।

पीड़ित महिला से थाने में बढ़ी थीं नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का साल 2022 से अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। साल 2025 में वह अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारादरी थाने गई थी। वहाँ उसकी मुलाकात तत्कालीन दारोगा नरेश बाबू से हुई। मदद का भरोसा देकर दारोगा ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं।

ये भी पढ़े-  UP News: शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ जो किया, सुनकर कांप उठेगी रूह…

सरकारी क्वार्टर में रेप और ₹8 लाख की ठगी

महिला का आरोप है कि दारोगा ने महकमे में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर उसे नौकरी लगवाने और अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने सरकारी क्वार्टर और महिला के घर पर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला के गर्भवती होने पर उसका जबरन अबॉर्शन भी करवा दिया गया।

यही नहीं, फरवरी 2026 में दारोगा ने अपने बेटे की शादी का बहाना बनाकर महिला से करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर और कैश ऐंठ लिए। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो दारोगा की पत्नी और बेटे ने उसके साथ मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़े-  सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, जन्म लेते ही फर्श पर गिरा नवजात, गई जान

एसएसपी का एक्शन, विभागीय जांच शुरू

लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा नरेश बाबू (वर्तमान तैनात सिरौली थाना) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की विभागीय जांच एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा को सौंपी गई है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-  UP News: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने पति चारपाई से बांधकर लगाया करंट

Back to top button