
Ben Stokes पर बड़ा एक्शन तय… कप्तानी जाएगी या करियर खत्म?
Ben Stokes Controversy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जितना अपने खेल लिए मशहूर हुए हैं उससे ज्यादा वह विवादों के लिए भी जाने गए। हाल ही में स्टोक्स का नाम मारपीट मामले में आया है।
Ben Stokes Controversy: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक नाइटक्लब विवाद में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में छह फीट पांच इंच लंबे और 125 किलोग्राम वजनी रग्बी खिलाड़ी टोटोआ औवा का नाम सामने आया है। घटना की जांच जारी है और दोनों खिलाड़ियों का दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
‘टॉकस्पोर्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी है.
क्या है नाइट क्लब में झगड़े का पूरा मामला?
डेली मेल के अनुसार, रविवार शाम को स्टोक्स और एटकिंसन दक्षिण पश्चिम लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्थित व्हाइट हॉर्स में इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ियों के साथ समय बिता रहे थे। हालांकि, कुछ घंटों बाद रेक्स रूम्स नामक नाइटक्लब में झगड़ा शुरू हो गया। सरैसेन्स के 21 वर्षीय खिलाड़ी टोटोआ औवुआ ने कथित तौर पर एटकिंसन पर मुक्का मारा, लेकिन यह ECB के एक सुरक्षा गार्ड को लग गया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।
ECB ने शुरू की मामले की जांच
रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स बार के पास खड़े रहे और 25 पाउंड तक की कीमत वाले कई डबल रम और कोक सहित बड़े-बड़े राउंड ऑर्डर कर दिए। उसके बाद रात 11 बजे वहां से चले गए। इस बीच, ECB ने टीम प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। गवर्निंग बॉडी ने पुष्टि की है कि घटना के समय स्टोक्स और एटकिंसन नाइटक्लब में मौजूद थे। दोनों ने इंग्लैंड टीम प्रबंधन की पाबंदियों का उल्लंघन किया है।
लेकिन दूसरी तरफ क्रिकेट गलियारों में चर्चा गर्म है- क्या यह मामला सिर्फ एक ‘लेट नाइट आउटिंग’ है या फिर इंग्लिश क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे के लिए बड़ा मोड़? कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक दावा कर रही हैं कि स्टोक्स कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं.
फिलहाल स्थिति यह है कि जांच जारी है, अटकलें तेज हैं, और इंग्लिश क्रिकेट एक बार फिर उसी मोड़ पर खड़ा है जहाँ सवाल ज्यादा हैं और जवाब कम.





