Elvish Yadav ने बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, पेपर लीक पर दिया हैरान करने वाला जवाब

Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को ट्रोल करते हुए अपनी नई ‘खरगोश जनता पार्टी’ का ऐलान किया है और पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा तंज कसा है।

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में देश में चल रहे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ (CJP) का जमकर मजाक उड़ाने के बाद, अब एल्विश ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपनी खुद की एक तथाकथित डमी पार्टी की घोषणा कर दी है, जिसका नाम उन्होंने ‘खरगोश जनता पार्टी‘ रखा है।

‘सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ’

एल्विश यादव ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल (एक्स – पूर्व में ट्विटर) पर अपनी इस नई काल्पनिक पार्टी का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में उनका खुद का चेहरा नजर आ रहा है और पार्टी के झंडे पर गाजर खाता हुआ एक खरगोश छपा है।पोस्टर शेयर करते हुए एल्विश ने मजाकिया अंदाज में लिखा: “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ। सबको फ्री गाजर मिलेगी!”

कॉकरोच जनता पार्टी पर कसा तीखा तंज

दरअसल, यह पूरा मामला हाल ही में चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janata Party) को ट्रोल करने से शुरू हुआ। सीजेपी (CJP) इन दिनों देश की शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने की वजह से खबरों में बनी हुई है।

एल्विश यादव ने कुछ घंटों पहले CJP पर निशाना साधते हुए उनके मैनिफेस्टो का मजाक उड़ाया था और लिखा था।”सबको फ्री टुकड़े, कैबिनेट मीटिंग्स फ्रिज के पीछे और जीरो पारदर्शिता (क्योंकि उन्हें रोशनी से चिढ़ है)।

पेपर लीक के मुद्दे पर दिया हैरान करने वाला जवाब

एल्विश यादव की इस पोस्ट पर जब एक यूजर ने देश के गंभीर हालातों पर सवाल उठाते हुए कमेंट किया, “नीट (NEET) एग्जाम लीक का क्या? इकॉनमी के क्राइसिस का क्या?”

इस पर एल्विश यादव ने अपने चिर-परिचित व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब देते हुए लिखा:“खरगोश जनता पार्टी को सपोर्ट करिए। तुम्हें जो पेपर चाहिए उसको हम लीक करवा देंगे।”

एल्विश का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि कुछ लोग इसे महज एक मजाक और सटायर के रूप में देख रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उनके इस असंवेदनशील मजाक की आलोचना भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश की लोकप्रियता और उनकी ट्रोलिंग क्षमता को देखते हुए अब देखना यह होगा कि इस पर जनता और खुद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Back to top button