Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर समेत चार हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न, राष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर तथा महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरनोंपरांत दिया गया है। 

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों को मरणोपरांत, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और जननायक कर्पूरी ठाकुर समेत चार हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज यह सम्मान नहीं दिया गयाबीमारी के चलते बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी इस समारोह में भाग नहीं ले सकते हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई थी। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनके पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया। वहीं देश के एक और पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह को को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समारोह में शामिल नहीं

बता दें कि स्वास्थ्य की वजह से अनुभवी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समारोह में शामिल नहीं हुए ऐसे में राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर पर जाकर उन्हें यह सम्मान देंगी। इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ,कई केंद्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

परिजनों ने प्राप्त किया पुरस्कार

जिन हस्तियों को मणोपरांत सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनके परिजनों ने समारोह में भाग से इस सर्वोच्च पुरस्कार को प्राप्त किया. पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति से अपने पिता को मिले इस पुरस्कार प्राप्त किया.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरसिम्हा राव के पुत्र पी वी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और डॉक्टर स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान लिया ।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

Back to top button