Munawar Faruqui: हुक्का बार रेड में मुनव्वर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Entertainment: मुनव्वर फारुकी एक प्रमुख भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं। बीती रात दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

बिग बॉस’ विजेता मुनावार फारूकी का विवादों से गहरा नाता है। एक के बाद एक नए मामलों में उनका नाम सामने आता रहता है। कभी वो विवादित टिप्पणी के चलते सुर्खियों में आते हैं तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। इस बार उन पर गंभीर आरोप लगे हैं और मुंबई पुलिस ने उन पर बड़ी कार्रवाई की है। ‘बिग बॉस 17’ विजेता मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। मुंबई के हुक्का पार्लर में अवैध सामाग्री का सेवन करते हुए मुनव्वर फारूकी को पकड़ा गया है। दक्षिण मुंबई के हुक्का पार्लर में ये बड़ी कार्रवाई की गई है।

पूछताछ के बाद रिहा हुए मुनव्वर

मुनव्वर फारुकी एक प्रमुख भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं। बीती रात दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के एक समूह में वे शामिल थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। अधिकारियों ने हर्बल की आड़ में तंबाकू आधारित हुक्का पीने का संदेह में मुनव्वर फारुकी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

मुंबई पुलिस ने की रेड

बीते मंगलवार को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक होटल, जिसमें हुक्का बार भी चलता था उसमें रेड की, जहां ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह बेलेबल ऑफेंस (जमानती अपराध) था, इसलिए पुलिस ने नोटिस देकर मुनव्वर फारूकी को जाने दिया। फिलहाल MRA पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल सभी को रिहा कर दिया गया है। हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस सीजन 17 जीता है। इस शो को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में और अधिक इजाफा देखने को मिला है।

Back to top button