Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav का दावा 15 मिनट में 280 मिलियन वोट

Bigg Boss OTT 2 (बिग बॉस ओटीटी 2) के विनर एल्विश यादव बन गए हैं| वहीं सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने 15 मिनट में 280 मिलियन वोट मिलने का दावा किया है|

Image Credit : Social Platform

यूट्यूबर (Youtuber)एल्विश यादव ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतकर इतिहास रच दिया है, वह बिग बॉस की ट्रॉफी और 25 लाख प्राइज मनी घर ले जाने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं| इसी के साथ उनके फैंस दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ‘सिस्टम’ को हैंग कर दिया है| वहीं एल्विश ने यकीनन साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास वास्तव में सक्सेस दिला सकते हैं|

एल्विश यादव की ऐतिहासिक जीत ने लाखों-करोड़ों दिल जीत लिए हैं| वहीं एल्विश के शो जीतने के बाद, उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि 15 मिनट के भीतर कितने लोगों ने उन्हें वोट दिये हैं और इसने फैंस को हैरान कर दिया है|

credit-socialmedia

ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ब्लैक कलर के आउटफिट में डैशिंग लग रहे हैं| इस दौरान वे कहते नजर आते हैं कि जियो सिनेमा ने ऑफिशियली तौर पर उन्हें बताया है कि उन्हें केवल 15 मिनट  के भीतर 280 मिलियन वोट मिले हैं| दरअसल एल्विश वीडियो में कहते नजर आते हैं, “सारा सीन ख़त्म हुआ, मैं अंदर गया तो जो जियो के हेड हैं, जिनका पूरा शो है, मालिक जो है, उन्होंने बोला, ‘आपको पता है 15 मिनट में कितने वोट आए आपके लिए?’ मैंने पूछा कितने, तो उन्होंने कहा’ 280 मिलियन’|

जैसे ही वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हुआ वैसे ही फैंस का मिक्सड रिएक्शन भी आना शुरू हो गया| एक यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने गलत समझा होगा, शायद 2.80 मिलियन|’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘यह अहसास रोंगटे खड़े कर देने वाला है|’ एक और ने लिखा, “66 लाख लोग देख रहे हैं 28 करोड़ कहां देख लेंगे.” एक और ने लिखा, “जोक ऑफ द डे|”

वहीं दूसरी ओर, एल्विश यादव के तमाम फैंस बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं| एल्विश ने भी अपने ऑफशियल आईजी हैंडल पर अपने फैंस को दिल से धन्यवाद दिया है|  

Credit :Social Platform
Back to top button